खाने में शामिल करें ये चीजें, नहीं होगी शरीर में ऑक्सीजन की कमी

 


कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने भारत में हाहाकार मचा रखा है. यह बीमारी हर उम्र के लोगों को हो रही है. इसमें मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन लेवल कम हो रहा है, जिससे उन्हें सांस लेने में दिक्कत  हो रही  है. सही समय पर ऑक्सीजन न मिलने पर उनकी मौत होती जा रही है. ऑक्सीजन को लेकर हाहाकार मचा हुआ है.

तो सवाल अब यह है की क्या ऑक्सीजन की कमी को किसी दूसरे तरह से दूर किया जा सकता है, इसका जवाब है हां, खान-पान से भी शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को मेंटेन किया जा सकता है. 




ऑक्सीजन ही शरीर में एनर्जी बनाने का काम करता है. इसे ऐसे समझिए कि हमारे ब्लड में मौजूद हीमोग्लोबिन रेड ब्लड सेल्स में मौजूद वह प्रोटीन है जो फेफड़ों से शरीर के अंगों तक ऑक्सीजन ले जाते हैं. वहां से कार्बन डाई ऑक्साइड को वापस लाता है. अलग-अलग अंगों की कोशिकाओं में यह ऑक्सीजन एनर्जी बनाने का काम करती है. शरीर में ऑक्सीजन के लेवल को बनाए रखने के लिए कुछ चीजें जरूर खानी चाहिए, इससे खून बढ़िया खून बनेगा और उससे हीमोग्लोबिन बढ़ेगा. अगर एक्सपर्ट की मानें तो पुरुषों के लिए करीब 13.5 ग्राम/डेसी लीटर और महिलाओं में 12 ग्राम/डेसी लीटर हीमोग्लोबिन होना जरूरी है. 



किन चीजों से बढ़ेगा ऑक्सीजन लेवल 

आइए अब जानते हैं कि ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए अपनी डाइट में क्या क्या चीज़े शामिल करे.हम वेज और नॉन वेजिटेरियन दोनों के लिए घरेलू चीजों के बारे में इस पोस्ट में बता रहे है .. शरीर में ऑक्सीजन लेवल बनाए रखने के लिए आयरन, कॉपर, विटामिन ए, विटामिन बी2, विटामिन बी3, विटामिन बी5, विटामिन बी6, विटामिन बी9 और विटामिन 12 की आवशयकता होती है. अब ये किन-किन चीजों में होता है यह भी जान लेते है...


विटामिन बी6, बी9 और बी12 के लिए मांसाहार में ऑर्गन मीट, चिकन और टूना फिश में भरपूर मात्रा में मिलता है. जबकि शाकाहारी चीजों में केला, पालक, एवोकाडो और ब्रसेल्स स्प्राउट्स में,



विटामिन बी12 के स्रोत- मांसाहार में ऑर्गन मीट (लीवर), चिकन, टूना फिश और अंडे है, शाकाहार- मशरूम, आलू, एवोकाडो, मूंगफली, ब्रोकली, ब्राउन राइस और पनीर आदि..




विटामिन बी2- मांसाहार में- अंडे, ऑर्गन मीट (किडनी-लीवर). शाकाहार- दूध, दही, सूरजमुखी के बीज, ओट्स, बादाम, बींस और टमाटर.







विटामिन ए- मांसाहार में- आर्गन मीट, टूना फिश और अंडे में मिलता है. शाकाहार- गाजर, शकरकंद, लौकी, आम, वनीला आइसक्रीम और पालक.




आयरन- मांसाहार में- ओएस्टर, चिकन, बत्तख और बकरे के मीट में. शाकाहार में- बींस, गहरे हरे रंग की पत्तेदार सब्जियां, दालें और मटर.




कॉपर- मांसाहार के स्रोत- ओएस्टर (सीप), क्रैब और टर्की. शाकाहार के स्रोत- चॉकलेट, तिल, काजू, आलू, शिताके मशरूम.


आशा करते है के ये जानकारी आपके लिए फायदेमंद साबित हो अपने सुझाव कमेंट बॉक्स म लिख कर हमे बताये...

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

BASIC FEATURES OF FREE WEB HOSTING

तीन दिन के लिए अंधेरे में डूब जाएगी पृथ्‍वी, मोबाइल-टॉर्च भी हो जाएंगे बंद !

Bollywood star Deepika Padukone tests positive for Covid-19